मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 33वीं स्व. रणंजय सिंह स्मृति उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

वाराणसी I उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को उदय प्रताप कालेज के खेल मैदान में आयोजित 33वीं स्व. रणंजय सिंह स्मृति उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं।

इस अवसर पर तिलक राज कपूर ने 97 वर्ष की आयु में प्रतियोगिता में भाग लिया और गोल्ड मेडल जीता। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि एथलेटिक्स एक ऐसा खेल है जिसमें रनिंग, जंपिंग, थ्रोइंग और वॉकिंग जैसी कई स्पर्धाएं शामिल हैं। इसे सामान्य तौर पर ट्रैक एंड फील्ड के रूप में जाना जाता है और यह एकल स्पर्धाओं का खेल है।

इस आयोजन में पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष यादव, नन्दलाल सिंह, के.एन. तिवारी, पी.पी. सिंह, बी. सिंह, एस.के. सिंह, डा. विनय कुमार सिंह, अनुराग सिंह, दिनेश जायसवाल और अन्य सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *