नई दिल्ली I दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनकी मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिससे उनके सेवानिवृत्त होने का संकेत मिलता है। राजीव कुमार फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ईवीएम और अतिरिक्त वोटों के मामले में चुनाव आयोग पर लगे आरोपों का जवाब दिया। राजीव कुमार ने 15 मई 2024 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला था और चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल में कई अहम चुनाव हुए, जिनमें बिहार विधानसभा चुनाव (2020), विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव और राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव शामिल थे।
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था। वह 1984 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं और 36 साल तक प्रशासनिक सेवाओं में काम किया। वे केंद्रीय वित्त सचिव के पद से फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे।