वाराणसी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मान मंदिर घाट के सामने यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। नाव पर करीब 60 यात्री सवार थे, लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
नावों की टक्कर से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बड़ी नाव ने एक छोटी नाव को टक्कर मार दी, जिससे छोटी नाव असंतुलित होकर डूब गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे वे पानी में बहने के बजाय सतह पर तैरते रहे। स्थानीय नाविकों और रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस प्रभारी और NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। लोकल नाविकों और जवानों की मदद से सभी यात्रियों को घाट किनारे सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और नाविकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान तेज कर दिया। यात्रियों को सुरक्षित घाट के किनारे लाया जा रहा है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और नाव संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।