Delhi Assembly Election : आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Delhi Assembly Election : आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। चुनाव में अभी तीन महीने का समय है, और चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है।

Delhi Assembly Election : पहली सूची में इन उम्मीदवारों को मिला मौका

आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर को 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। जानें कौन-कौन किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे:

  1. छतरपुर: ब्रह्मा सिंह तंवर
  2. किराड़ी: अनिल झा
  3. विश्वास नगर: दीपक सिंघला
  4. रोहतास नगर: सरिता सिंह
  5. लक्ष्मी नगर: बीबी त्यागी
  6. बदरपुर: राम सिंह
  7. सीलमपुर: जुबैर चौधरी
  8. सीमापुरी: वीर सिंह धींगान
  9. घोंडा: गौरव शर्मा
  10. करावल नगर: मनोज त्यागी
  11. मटियाला: सोमेश शौकीन

दलबदलुओं पर खास भरोसा

आम आदमी पार्टी ने इस सूची में उन नेताओं पर भी भरोसा जताया है, जो हाल ही में कांग्रेस और बीजेपी से जुड़कर AAP में शामिल हुए हैं। इनमें अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान और सोमेश शौकीन समेत कुल छह उम्मीदवार शामिल हैं।

चुनाव की तैयारियों में तेजी

AAP की इस सूची से यह साफ है कि पार्टी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। अन्य प्रमुख पार्टियां जैसे बीजेपी और कांग्रेस भी अपनी रणनीति पर काम कर रही हैं। दिल्ली की राजनीति में यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *