Akhilesh Yadav In Jaunpur: जौनपुर दौरे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पिलकिछा गांव में स्व. धर्मराज यादव को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर I समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को शाहगंज पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह खुटहन ब्लॉक के पिलकिछा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने खुटहन की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजूदेई के पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Akhilesh Yadav In Jaunpur: जौनपुर दौरे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पिलकिछा गांव में स्व. धर्मराज यादव को दी श्रद्धांजलि Akhilesh Yadav In Jaunpur: जौनपुर दौरे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पिलकिछा गांव में स्व. धर्मराज यादव को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। Akhilesh Yadav के आगमन को लेकर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे भी लगाए और 2027 के चुनाव को लेकर जीत का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *