जौनपुर I समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को शाहगंज पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह खुटहन ब्लॉक के पिलकिछा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने खुटहन की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजूदेई के पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
