Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बना उत्तर प्रदेश..

Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल- Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मेरठ में चलती कार में दो किशोरियों से गैंगरेप और श्रावस्ती में एक नाबालिग लड़की के अपहरण जैसी हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की “जीरो टॉलरेंस” नीति सिर्फ दिखावे की बात है, जबकि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

महिला सुरक्षा योजनाएं बेअसर

पूर्व मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि उनकी सरकार के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन और डायल 100 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम जैसी योजनाएं शुरू की गई थीं। लेकिन भाजपा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया, जिससे महिलाओं में सुरक्षा का भाव खत्म हो गया है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री का ‘रोमियो स्क्वाड’ अब कहीं नजर नहीं आता। हालत ये है कि अखबारों की सुर्खियों में हर दिन बेटियों के साथ अपराध की खबरें देखने को मिलती हैं और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है।”

सत्ता के संरक्षण में अपराध?

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून का पालन जाति और धर्म देखकर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों को सत्ता का समर्थन मिला है, उन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। इससे आम लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Ad 1

2027 में बदलाव की उम्मीद

उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और समाजवादी पार्टी को फिर से मौका देगी।
“लोग अब समझ चुके हैं कि झूठे वादों और लापरवाह शासन से कुछ नहीं होगा। समाजवादी सरकार ही प्रदेश को विकास, सुरक्षा और सम्मान का रास्ता दे सकती है।”

NCRB के आंकड़े भी बताते हैं गंभीर स्थिति

गौर करने वाली बात है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्टों में उत्तर प्रदेश लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में टॉप पर बना हुआ है। यही वजह है कि विपक्षी दल लगातार राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *