Akshaya Tritiya 2025 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) को अत्यंत पावन और फलदायी दिन माना जाता है। यह दिन बिना किसी मुहूर्त के शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त होता है, जिसे ‘अबूझ मुहूर्त’ कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी कार्य आरंभ किया जाता है, उसमें सफलता अवश्य मिलती है। विशेष रूप से सोना और स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी इस दिन बेहद शुभ मानी जाती है। साथ ही, मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
हर वर्ष यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। आइए जानें साल 2025 में अक्षय तृतीया की तिथि, पूजन का श्रेष्ठ समय और सोना खरीदने का लाभकारी मुहूर्त।
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया 2025 की तिथि
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जाएगी।

शुभ योगों का संयोग
इस वर्ष अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) पर दो अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं:
शोभन योग: जो 30 अप्रैल को दोपहर 12:02 बजे तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग: यह योग भी इस दिन बन रहा है, जो सभी कार्यों को सफल बनाने वाला माना जाता है।
पूजा-पाठ का शुभ समय
मां लक्ष्मी की उपासना के लिए 30 अप्रैल को सुबह 5:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक का समय अत्यंत शुभ है। इस अवधि में लक्ष्मी पूजन करने से सौभाग्य, धनवृद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सोना खरीदने का श्रेष्ठ मुहूर्त
इस बार अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) पर सोने की खरीदारी के लिए शुभ समय 29 अप्रैल की शाम से लेकर 30 अप्रैल की दोपहर 2:12 बजे तक रहेगा।

विशेषकर, 30 अप्रैल को सुबह 5:41 से दोपहर 2:12 बजे तक का समय स्वर्ण खरीद के लिए बेहद लाभकारी और शुभ माना जा रहा है। इस समय खरीदा गया सोना सुख, समृद्धि और स्थायी लक्ष्मी का प्रतीक बनता है।
