आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की जोरदार टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौत
Jun 13, 2026, 09:54 IST
आजमगढ़। आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार के दक्षिणी किनारे स्थित बरडीहा-चंदवक जौनपुर मोड़ के समीप हुआ।
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार और एक ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग झारखंड के पलामू जिले के डाल्टेनगंज निवासी थे और अंबेडकर नगर जिले स्थित एक दरगाह से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में हाफिज अब्दुल रज्जाक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।