47 गिरफ्तार, 21 लाख से ज्यादा नकद बरामद… अब सामने आए सभी आरोपियों के नाम
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में पुलिस ने जुए के कथित अड्डे पर छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी-2 और थाना सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई 16 सितंबर की रात सूचना के आधार पर की। पुलिस के अनुसार, मौके से 21,11,965 नकद, 53 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 10 नई ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक, टीम ने केशव पान भंडार के पास स्थित मकान संख्या डी 59/1 ई (डी कुसुमकुंज) में छापा मारा। मकान के एक कमरे में कथित रूप से जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बरामद नकदी में 19,53,455 जुए के फड़ से और 1,58,510 गिरफ्तार लोगों की जामा तलाशी से मिले।
पूछताछ में मकान मालिक का नाम
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने बताया कि भवन स्वामी विशाल सिंह अपने मकान में रुपये लेकर जुआ खिलवाता था। आरोप है कि रोशन कुमार, रफीक खान और विजय जायसवाल के सहयोग से जुआ खेलने की व्यवस्था कराई जाती थी। इसके एवज में प्रतिदिन रुपये लिए जाते थे।
पुलिस ने बताया कि मौके से विशाल सिंह के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और विभिन्न बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। प्रेस नोट में विशाल सिंह की गिरफ्तारी का उल्लेख नहीं है।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा
पुलिस के अनुसार, सभी 47 गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर चिटबंदी और सील की कार्रवाई पूरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में वाराणसी के अलावा भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, आजमगढ़ और चंदौली के निवासी भी शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और विवरण
पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—
1. रोशन कुमार (40), पुत्र नारायण दास, माधोपुर, सिगरा, वाराणसी।
2. रफीक खान (31), पुत्र फिरोज खान, लल्लापुरा, सिगरा, वाराणसी।
3. विजय जायसवाल (42), पुत्र राजेन्द्र कुमार जायसवाल, जद्दुमण्डी, लक्सा, वाराणसी।
4. अभिषेक सिंह (27), पुत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह, अंजही मोहाल, कपूरनाथ मंदिर, पूरे भागवत, गोपीगंज, भदोही।
5. गोपाल सेठ (27), पुत्र सुनील सेठ, खट्टी मोहाल, गोपीगंज, भदोही।
6. आशुतोष गुप्ता (30), पुत्र गोपाल गुप्ता, खोजवा बाजार, भेलूपुर, वाराणसी।
7. आनन्द कुमार गुप्ता (26), पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, खोजवा बाजार, भेलूपुर, वाराणसी।
8. धर्मेन्द्र कुमार (35), पुत्र दया राम, पूरे रजई, गोपीगंज, भदोही।
9. अफसर अली (28), पुत्र बेचन अली, ग्राम मलादरपुर, चील्ह, मिर्जापुर।
10. अजय कुमार (42), पुत्र स्व. रामश्रय, मलिन बस्ती, मलदहिया, सिगरा, वाराणसी।
11. अजय चौहान (42), पुत्र स्व. नारायण चौहान, मलहिया टोला, चौकाघाट, चेतगंज, वाराणसी।
12. अजीत कुमार चौरसिया (33), पुत्र स्व. राजदेव चौरसिया, चंदुआ छित्तुपुर, सिगरा, वाराणसी।
13. दीपक चौहान (24), पुत्र अमृत चौहान, मलहिया टोला, चौकाघाट, चेतगंज, वाराणसी।
14. राजित राम तिवारी (58), पुत्र स्व. राम प्रसाद तिवारी, तिवारीपुर मिश्री, हण्डिया, प्रयागराज।
15. दीपक केशरी (38), पुत्र राम सूरत केशरी, ओबरा, सोनभद्र।
16. राहुल सेठ (30), पुत्र राम कुमार सेठ, जीडी रोड, गोपीगंज, भदोही।
17. महेश यादव (31), पुत्र राज नाथ यादव, पंचकोशी रोड, शिवपुर, वाराणसी।
18. अनिल कुमार गुप्ता (47), पुत्र राजा राम गुप्ता, अंजही मोहाल, गोपीगंज, भदोही।
19. सतीश गुप्ता (36), पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता, सोनारपुर, भेलूपुर, वाराणसी।
20. आजम (42), पुत्र स्व. अब्दुल वाहिद, लल्लापुरा, सिगरा, वाराणसी।
21. गोविन्द केशरी (35), पुत्र स्व. राम चन्द्र केशरी, शाहगंज रोड, पटेल नगर, राजगढ़, मिर्जापुर।
22. राज कुमार (50), पुत्र दुलारे, आदमपुर, वाराणसी।
23. अरूण सोनकर (26), पुत्र काशी नाथ सोनकर, चंदुआ छित्तुपुर, सिगरा, वाराणसी।
24. मोहित चौरसिया (24), पुत्र अनिल चौरसिया, लल्लापुरा, सिगरा, वाराणसी।
25. प्रिंस पाण्डेय (20), पुत्र राम जी पाण्डेय, ग्राम चन्द्रभानपुर, मेहनगर, आजमगढ़।
26. सुमित मौर्या (21), पुत्र शंकर मौर्या, लल्लापुरा, सिगरा, वाराणसी।
27. असगर अली (26), पुत्र अब्दुल कलाम, महगुपुर, लोहता, वाराणसी।
28. सुनील कुमार सिंह (47), पुत्र स्व. कन्हैया लाल, जंगमबाड़ी, दशाश्वमेध, वाराणसी।
29. शम्भू नाथ जायसवाल (55), पुत्र स्व. कपूर चंद जायसवाल, पश्चिम मोहाल, गोपीगंज, भदोही।
30. संदीप गुप्ता (26), पुत्र शिव मनी गुप्ता, ओबरा सेक्टर-03, सोनभद्र।
31. अमित शर्मा (26), पुत्र सुरेन्द्र शर्मा, न्यू कालोनी, ककरमत्ता, भेलूपुर, वाराणसी।
32. अजहरूद्दीन (28), पुत्र मोहम्मद असलम, लोहता, वाराणसी।
33. अंसुल पटेल (22), पुत्र काशी नाथ पटेल, संकुलधारा पोखरा, भेलूपुर, वाराणसी।
34. विनोद गिरी (32), पुत्र स्व. श्याम जी, जद्दुमण्डी, लक्सा, वाराणसी।
35. विकास कुमार जायसवाल (49), पुत्र स्व. विजय कुमार, उमा निकेतन, भागीरथी नगर, सुन्दरपुर, लंका, वाराणसी।
36. नितेश (20), पुत्र कमलेश पाल, बेलवानी, बलुआ, चन्दौली।
37. राजू सेठ (38), पुत्र स्व. अशोक सेठ, लक्ष्मीकुण्ड, लक्सा रोड, वाराणसी।
38. हेमन्त जायसवाल उर्फ मामा (59), पुत्र मोहन लाल जायसवाल, खारी कुँवा, जंगमवाड़ी, दशाश्वमेध, वाराणसी।
39. प्रमोद कुमार सिंह (48), पुत्र स्व. शिवनाथ सिंह, बालीपुर, ज्ञानपुर, भदोही।
40. सौरभ मौर्या (27), पुत्र दया मौर्या, लहंगपुरा, लक्सा, वाराणसी।
41. महेन्द्र जायसवाल (54), पुत्र राम लगन जायसवाल, बड़ी बाजार, जैतपुरा, वाराणसी।
42. रितिक सेठ (25), पुत्र अजय सेठ, शिवपुर, वाराणसी।
43. राजवीर सिंह (38), पुत्र महादेव सिंह, ग्राम सरसवा, शिवपुर, वाराणसी।
44. श्याम साहनी (36), पुत्र स्व. हरीनाथ साहनी, भदैनी, भेलूपुर, वाराणसी।
45. बृजेश जायसवाल (32), पुत्र राजेन्द्र जायसवाल, लाल जी कुँआ, शिवपुर, वाराणसी।
46. अमन शर्मा उर्फ सोनू मिश्रा (27), पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार शर्मा, न्यू कालोनी, ककरमत्ता, भेलूपुर, वाराणसी।
47. दीपक कुमार (35), पुत्र कन्हैया साह, वार्ड नं. चुर्क, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
पुलिस टीम
कार्रवाई एसओजी-2 प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व में एसओजी-2 और थाना सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। टीम में थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उपनिरीक्षकों, हेड कांस्टेबलों और अन्य पुलिसकर्मियों सहित कुल 27 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।