काशी पहुंचे एक्टर आशीष विद्यार्थी : बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन, चखा बनारसी चाट का स्वाद
Apr 18, 2026, 18:28 IST
वाराणसी। आशीष विद्यार्थी शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। खास बात यह रही कि वह यहां किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य श्रद्धालु के रूप में नजर आए।
दर्शन के बाद आशीष विद्यार्थी मंदिर परिसर में कुछ समय तक घूमते रहे। इस दौरान जब श्रद्धालुओं ने उन्हें अपने बीच देखा तो उत्साह बढ़ गया और लोगों ने उनके साथ सेल्फी और फोटो भी खिंचवाई।
मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं से प्रभावित अभिनेता ने खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास बेहद आकर्षक है और यहां की व्यवस्थाएं काफी सुव्यवस्थित हैं, जो श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाती हैं।
इसके बाद आशीष विद्यार्थी काशी की प्रसिद्ध गलियों में भी घूमे और स्थानीय जीवन को करीब से महसूस किया। इस दौरान वह मशहूर दीना चाट भंडार पहुंचे, जहां उन्होंने बनारसी चाट का स्वाद लिया और इसका वीडियो भी बनाया।
उन्होंने काशी के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह शहर बेहद जीवंत है। उन्होंने बताया कि “जब ‘रक्तांचल-2’ की शूटिंग चल रही थी, तब हम रामनगर में लस्सी पीने गए थे और उसी दौरान वाराणसी की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिला था।”
आशीष विद्यार्थी ने आगे कहा कि काशी आने के बाद मन को अद्भुत सुकून मिलता है। यहां आध्यात्मिक लोगों की कोई कमी नहीं है और हर किसी से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है, जो इस शहर को खास बनाता है।