{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद, डीएम के निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश

 

वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

आदेश में सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे इसका अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।