{"vars":{"id": "130921:5012"}}

आजाद समाज पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी! 42 प्रत्याशियों का ऐलान, वाराणसी की शिवपुर सीट से इस चेहरे को टिकट
 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोमवार को 42 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट भी शामिल है।

आजाद समाज पार्टी ने शिवपुर सीट से मनोज कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, दूसरी सूची में अनुसूचित जाति, ओबीसी और मुस्लिम समाज से जुड़े कई उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

पार्टी के अनुसार, 42 घोषित प्रत्याशियों में 20 अनुसूचित जाति, 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम समाज से हैं। इस नई सूची के साथ आजाद समाज पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश की 87 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

प्रत्याशियों की दूसरी सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चन्द्रशेखर के निर्देश और प्रदेश कमेटी की संस्तुति के बाद जारी की गई है।

वाराणसी की शिवपुर सीट से मनोज कुमार यादव

आजाद समाज पार्टी ने वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से मनोज कुमार यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्वांचल में वाराणसी की सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के साथ पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया है।

दूसरी सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रविंद्र भाटी, रामपुर की स्वार सीट से इरफ़ान अल्वी, अमेठी की गौरीगंज सीट से दिनेश साहू, प्रयागराज की फूलपुर सीट से शाहिद अख्तर खान और अयोध्या की गोसाईगंज सीट से डॉ. मनोज कुमार यादव शामिल हैं।

पूर्वांचल में चंदौली की चकिया सीट से सिद्धार्थ प्राण बाहू और सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से राहुल कुमार को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

पूरी सूची

जिला विधानसभा सीट                          प्रत्याशी                                             
मुजफ्फरनगर                                 मीरापुर रविंद्र भाटी
संभल चंदौसी रमेश गंधर्व
रामपुर स्वार इरफ़ान अल्वी
अमरोहा हसनपुर चौधरी शाहनवाज
बुलंदशहर सिकंदराबाद ललित भाटी
अलीगढ़ अलीगढ़ शहर फरीद अल्वी प्रधान
एटा मरहरा चंद्र प्रकाश
एटा जलेसर प्रवेंद्र कुमार
बरेली मीरगंज जावेद
बरेली भोजीपुरा खुर्शीद
लखीमपुर खीरी धौरहरा सुरेश चंद्र लोधी
सीतापुर सिधौली बाल गोविंद राजवंशी
हरदोई सांडी जय प्रकाश
उन्नाव बांगरमऊ मुसब्बिर खान
उन्नाव सफीपुर राज कुमार गौतम
उन्नाव मोहान मनोज कुमार
रायबरेली सरेनी केशवलाल रावत
अमेठी जगदीशपुर सुनील राज
अमेठी गौरीगंज दिनेश साहू
सुल्तानपुर सुल्तानपुर सदर अनीस अहमद खां
फर्रुखाबाद कायमगंज रविंद्र पाल सिंह
औरैया औरैया विजय जे गौतम
कानपुर देहात सिकंदरा रविंद्र पाल फौजी
कानपुर नगर घाटमपुर अर्पित आजाद
झांसी गरौठा पीतांबर पटेल
बांदा नरैनी सुनील कुमार वर्मा
प्रयागराज फूलपुर शाहिद अख़्तर खान
प्रयागराज करछना चंदन पासी
प्रयागराज सोरांव दिनेश चौधरी
बाराबंकी बाराबंकी सदर कपिल वर्मा पटेल
बाराबंकी हैदरगढ़ रामहेत रावत
अयोध्या गोसाईगंज डॉ. मनोज कुमार यादव
अंबेडकर नगर अकबरपुर महेंद्र राजभर
बहराइच बलहा जेपी राव
बलरामपुर बलरामपुर लालजी लहरी
गोंडा गोंडा सदर मोबीन अहमद
गोंडा गौरा सुरेश यादव
सिद्धार्थनगर इटवा कालीचरण यादव
मऊ मुहम्मदाबाद प्रेमचंद्र राम
चंदौली चकिया सिद्धार्थ प्राण बाहू
वाराणसी शिवपुर मनोज कुमार यादव
सोनभद्र रोबर्ट्सगंज राहुल कुमार

आजाद समाज पार्टी की इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां और उम्मीदवारों के स्तर पर उसकी रणनीति और स्पष्ट हुई है। अब तक घोषित 87 उम्मीदवारों के साथ पार्टी ने प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर अपना संगठनात्मक आधार मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है।