Bank Of Baroda के वाराणसी जोन की पहली जोनल स्ट्रक्चर्ड मीटिंग संपन्न
Jun 26, 2025, 19:06 IST
Varanasi : Bank Of Baroda के नवगठित वाराणसी जोन की पहली जोनल स्ट्रक्चर्ड मीटिंग(Zonal Structured Meeting) गुरुवार को चांदपुर स्थित जोनल कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश बैंक ऑफ बड़ौदा एम्प्लॉइज यूनियन (UP BOBEU) का प्रतिनिधित्व यूनियन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में व्यवसायिक रणनीतियों, ग्राहक सेवा में सुधार और संगठनात्मक लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैंक के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने इस अवसर पर व्यवसाय वृद्धि, ग्राहकों के साथ मृदु व्यवहार और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारियों से ग्राहक संतुष्टि और बैंक की प्रगति के लिए समर्पित प्रयास करने का अनुरोध किया।
बैठक में संगठन की ओर से आर.के. जैन, एस.बी. सिंह, एस.के. सिंह, राकेश मेहता, मनीष त्रिपाठी और आशीष चौरसिया उपस्थित रहे। प्रबंधन की ओर से एम.के. बक्शी, बी.एन. त्रिवेदी और सीमा उपस्थित रहीं।