{"vars":{"id": "130921:5012"}}

बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले काशी में BJP कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना, जीत के लिए किया हवन

 

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले जीत की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर यह आयोजन हुआ।

‘कमल खिलने’ की जताई उम्मीद

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है और जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। इसी विश्वास के साथ काशी में भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिले। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मांगी जीत। भाजपा समर्थकों ने बाबा विश्वनाथ और गंगा नदी के तट पर हवन-पूजन कर जीत की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए कार्यकर्ताओं ने अपनी मनोकामना भगवान के चरणों में अर्पित की।

नेता ने जताया भरोसा

भाजपा नेता इंद्र भूषण सिंह ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है। जनता ने भयमुक्त होकर विकास और सुशासन के पक्ष में वोट डाला है।
उन्होंने कहा कि काशी में सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की है कि बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हो और वहां विकास व राष्ट्रवाद की सरकार बने। उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे।