{"vars":{"id": "130921:5012"}}

शिवपुर के यात्रियों को बड़ी राहत! 6 मार्च से यहां रुकेगी Varuna Express

 

Varanasi : वरुणा पार क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव 6 मार्च (शुक्रवार) से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो जाएगा। यह निर्णय प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के अथक प्रयासों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहमति से संभव हुआ है।

ट्रेन संख्या 20401 (वाराणसी से लखनऊ) और 20402 (लखनऊ से वाराणसी) दोनों दिशाओं में शिवपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल प्रातः 5:45 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना करेंगे।

यह ठहराव वरुणा पार क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा, क्योंकि इससे उनकी यात्रा आसान और समयबद्ध हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस मांग को उठाया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।