{"vars":{"id": "130921:5012"}}

BJP स्थापना दिवस : सरायमोहना से आदि केशव घाट तक कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, की साफ-सफाई

 

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वार्ड नंबर 8 दीनापुर क्षेत्र के सरायमोहना स्थित निषाद गेट से आदि केशव घाट तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान में जुटे कार्यकर्ता

चिरईगांव मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र निषाद और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाटों और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।



स्थापना दिवस का महत्व बताया

मीडिया से बातचीत में सुरेंद्र निषाद ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। तभी से हर वर्ष इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

‘स्वच्छ काशी, सुंदर काशी’ का संदेश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ काशी, सुंदर काशी’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

स्थानीय लोगों की भागीदारी

इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।