पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले BJP महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
वाराणसी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कलराज मिश्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका आशीर्वाद और संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान काशी के समग्र विकास, भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच विस्तार से चर्चा हुई। प्रदीप अग्रहरि ने महानगर में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी भी कलराज मिश्र को दी।
वहीं, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान स्थानीय राजनीति से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, शशि मिश्रा समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।