पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुनने जुटे BJP कार्यकर्ता, नेपाल त्रासदी पर रखा दो मिनट का मौन
Varanasi : भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से रविवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं के नवाचार, तकनीक के माध्यम से इतिहास को रोचक बनाने, ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान, पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण, अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता पहल और महिला किसानों की सफलता जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।
नेपाल त्रासदी पर जताया दुख
‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण के बाद महानगर कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान हाल ही में नेपाल में आई भीषण त्रासदी में हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंडल के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा मुंशी के आकस्मिक निधन पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, अशोक कुमार पाण्डेय, अजय गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, अमित खरे, साधना वेदांती, पूजा दीक्षित, शालिनी यादव, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, कुसुम सिंह पटेल, विनोद चौहान, अशोक जाटव, नेहा कक्कड़, अनिल उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय सिंह, राज मिश्रा, भानु चौरसिया, प्रज्ञा पाण्डेय, सपना सिंह, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, मुरलीधर सिंह, सुनील यादव, योगेश वर्मा, हीरा यादव, अमित चौरसिया और पिंटू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।