{"vars":{"id": "130921:5012"}}

BJP कार्यकर्ताओं ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, प्रदीप अग्रहरि बोले- राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश

 

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार, 27 सितंबर 2026 को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में सामूहिक प्रसारण सुना गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना में नागरिकों की भागीदारी, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों और प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल की 100वीं जन्मजयंती पर उन्हें याद करते हुए रामजन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान का भी उल्लेख किया।

‘संबोधन से मिलती है राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने की प्रेरणा’

कार्यक्रम के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने प्रधानमंत्री के संबोधन को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और जनभागीदारी से जोड़ते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का उल्लेख, जनगणना में लोगों से भागीदारी की अपील और अशोक सिंहल की जन्मशती पर उन्हें याद किया जाना कार्यक्रम के प्रमुख विषय रहे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि जनगणना के तहत मोबाइल के माध्यम से 2.60 करोड़ से अधिक लोग स्व-गणना कर चुके हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग का भी हुआ जिक्र

प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग, पर्यावरण संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’ और नशामुक्ति जैसे विषयों को उठाना समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में बताया कि ODOP के माध्यम से प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग को बढ़ावा मिला है और वहां आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी करीब 100 इकाइयां काम कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी कैंडी, मुरब्बा, जूस, अचार और अन्य उत्पाद तैयार कर इससे आय अर्जित कर रही हैं।

कार्यक्रम में प्रेम कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, मधुप सिंह, कुसुम सिंह पटेल, नम्रता चौरसिया, रचना अग्रवाल, विभव सिंह, नेहा कक्कड़, राकेश जायसवाल, अशोक जाटव, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, योगेश वर्मा, कुंवर कांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, हीरा यादव, शालिनी यादव, विनय सिंह, अवनीश पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, राजेश त्रिवेदी, नीरज जायसवाल, अशोक यादव, अनिल सागर, सिद्धार्थ सिंह और जितेंद्र लालवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।