CM मोहन यादव ने काशी में लिया देसी स्वाद का मजा, लस्सी और कचौड़ी-जलेबी का उठाया लुत्फ
Apr 4, 2026, 12:08 IST
वाराणसी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह काशी की प्रसिद्ध गलियों में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी-जलेबी और लस्सी का आनंद लिया। स्थानीय स्वाद का लुत्फ उठाते हुए मुख्यमंत्री काफी उत्साहित दिखाई दिए।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से पारंपरिक बनारसी नाश्ते का स्वाद चखा और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। काशी की यह झलक उनके दौरे का खास आकर्षण रही।
गौरतलब है कि डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बरेका खेल मैदान में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
शनिवार को सुबह भ्रमण और बनारसी व्यंजनों का आनंद लेने के बाद मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।