दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे CM योगी : विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, काशी विश्वनाथ दरबार में टेकेंगे मत्था
Updated: Jun 12, 2026, 10:10 IST
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तथा श्री कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम करीब चार बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे, जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों और प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
सांस्कृतिक संकुल में कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री शाम करीब सात बजे चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और बृहद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
सांस्कृतिक संकुल के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस लौट जाएंगे।
BHU में करेंगे नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग परियोजना का निरीक्षण
दौरे के दूसरे दिन 13 जून को मुख्यमंत्री सुबह बीएचयू पहुंचेंगे। यहां वह निर्माणाधीन नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री विज्ञान भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बीएचयू परिसर से ही हेलीकॉप्टर द्वारा आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।