{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Codeine Cough Syrup Case : सारनाथ पुलिस का बड़ा एक्शन, कानपुर के कारोबारी की करोड़ों संपत्ति की फ्रीज

 

Varanasi/Kanpur : थाना सारनाथ पुलिस ने कोडिन कफ सिरप तस्करी के बड़े मामले में कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी विनोद अग्रवाल पुत्र स्व. बालकृष्ण अग्रवाल (निवासी एचएन 22/26 पटकापुर, जनपद कानपुर नगर) और उसके परिजनों की अपराध से अर्जित कुल 5,18,24,795 रुपये की चल-अचल सम्पत्ति को धारा 68(F) NDPS एक्ट (सफेमा) के तहत फ्रीज कर दिया गया है। सभी अचल सम्पत्तियों पर फ्रीज का बैनर/पोस्टर लगाकर सर्व साधारण को सूचित किया गया है।

फ्रीज की गई अचल सम्पत्तियां 

1. मकान नं. 14/75(23), गोपाल विहार, सिविल लाइन्स, कानपुर नगर (क्षेत्रफल 222.40 वर्ग मीटर) – कीमत 1.50 करोड़ रुपये  

2. एमराल्ड गुलिस्तान, प्लॉट नं. 123, फेज-2, स्कीम नं. 39, जाजमऊ, कानपुर (क्षेत्रफल 84.50 वर्ग मीटर) – कीमत 30.31 लाख रुपये  

3. प्लॉट नं. 23, परिसर संख्या 14/75, गोपाल विहार, सिविल लाइन्स, कानपुर नगर (क्षेत्रफल 130.03 वर्ग मीटर) – कीमत 67.50 लाख रुपये  

4. मकान नं. 897-898/22, प्लॉट नं. 22, आराजी संख्या 897-898, दहेली सुजानपुर, कानपुर (क्षेत्रफल 297.651 वर्ग मीटर) – नाम शिवम अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल – कीमत 1.22 करोड़ रुपये  

5. मकान नं. 59/26 और 59/27, बिरहना रोड, कानपुर नगर (व्यावसायिक आवासीय) – नाम सविता अग्रवाल पत्नी विनोद अग्रवाल – कीमत 1.11 करोड़ रुपये  

चल सम्पत्ति  
- अग्रवाल ब्रदर्स (विनोद अग्रवाल) के नाम से आईसीआईसीआई बैंक, बिरहना रोड, कानपुर में फ्रीज अकाउंट में 37,42,995 रुपये  

- कुल फ्रीज की गई सम्पत्ति : लगभग 5 करोड़ 18 लाख 24 हजार 795 रुपये (चल + अचल)  

अपराध का तरीका 

मुकदमा संख्या 0623/2025 (थाना सारनाथ) में प्रकाश में आया कि आरोपी विनोद अग्रवाल ने कानपुर के थाना कलेक्टरगंज में पंजीकृत मुकदमा 87/2025 में मुख्य अभियुक्त है। उसने अवैध फर्म एमके हेल्थकेयर और पीडी फार्मा के साथ लगभग 6-7 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया। कोडिन कफ सिरप तस्करी से अर्जित धन से ये सम्पत्तियां खरीदी गईं।

कार्रवाई करने वाले पुलिस टीम में  विदुष सक्सेना (सहायक पुलिस आयुक्त) ,थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी (थाना सारनाथ) , उ0नि0 अजय कुमार (थाना सारनाथ)  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।