{"vars":{"id": "130921:5012"}}

CP मोहित अग्रवाल को IIM मुंबई का Distinguished Alumni Award, CM योगी आदित्यनाथ ने शील्ड देकर किया सम्मानित
 

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 28 नवंबर को आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान मिलने पर बधाई दी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया सेल के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अग्रवाल को अपने हाथों से शील्ड भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आईआईएम मुंबई ने अग्रवाल को जनसेवा और भारतीय पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था। 

कमिश्नरेट ने अपने प्रेस नोट में कहा कि यह सम्मान अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। कमिश्नरेट ने उनकी इस उपलब्धि को वाराणसी पुलिस और पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताया।