दालमंडी चौड़ीकरण अभियान तेज : आज भी चलेगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, एक साथ तोड़े जा रहे 51 मकान
May 16, 2026, 09:30 IST
वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान को स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। अभियान के तहत इस समय 51 मकानों पर लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। इनमें कई मकानों को नगर निगम द्वारा अति जर्जर घोषित किया गया है।
गुरुवार से छह जर्जर मकानों पर बुलडोजर और हथौड़ों से तोड़फोड़ शुरू की गई थी, जिसे शनिवार को भी जारी रखा जाएगा। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है और हर बैरिकेड पर आरआरएफ के जवान तैनात हैं। किसी भी आम व्यक्ति को बैरिकेडिंग के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
अब तक 42 करोड़ रुपये का मुआवजा
PWD अधिकारियों के मुताबिक, अब तक लगभग 42 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किए जा चुके हैं। करीब 70 लोगों को यह मुआवजा दिया गया है। वहीं चौड़ीकरण अभियान के तहत अब तक 100 से अधिक मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।
200 मजदूर और 2 जेसीबी लगीं
PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर केके सिंह ने बताया कि दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए 29 अक्टूबर 2025 से ध्वस्तीकरण अभियान लगातार चल रहा है। अभियान में करीब 200 मजदूर लगाए गए हैं, जो हथौड़ों से मकानों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा दो जेसीबी मशीनें मलबा हटाने और भवनों को गिराने में जुटी हुई हैं।
आज भी जारी रहेगा अभियान
शनिवार को भी दालमंडी में कार्रवाई जारी रहेगी। पहले से तोड़े जा चुके 45 मकानों के साथ गुरुवार से ध्वस्तीकरण शुरू हुए 6 अति जर्जर मकानों को पूरी तरह जमींदोज किया जाएगा। नगर निगम ने कुल 22 मकानों को अति जर्जर घोषित किया है, जिनमें से फिलहाल 6 मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।