{"vars":{"id": "130921:5012"}}

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं काशी, बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
 

 

वाराणसी। दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को काशी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक और सुनीता सिंह ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

वहीं, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत शैलेश पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया।