काशी विद्यापीठ में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के नोडल अधिकारी बने डॉ. राहुल गुप्ता
Aug 6, 2026, 19:49 IST
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता को 'नशा मुक्त भारत अभियान' का विश्वविद्यालय स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देशानुसार यह नियुक्ति विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी संचालन और समन्वय के लिए की गई है। डॉ. राहुल गुप्ता अभियान के तहत विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का समन्वय सुनिश्चित करेंगे।