{"vars":{"id": "130921:5012"}}

RAJCON-2026 में डॉ. आर.के. ओझा को मिला ‘नेत्र गुरु सम्मान’, नई पीढ़ी के डॉक्टरों के मार्गदर्शन को मिली पहचान

 

Varanasi : राज आई हॉस्पिटल, यूपीएसओएस (UPSOS) एवं गोरखपुर ऑप्थैल्मिक एसोसिएशन (GOA) के संयुक्त तत्वावधान में RAJCON Ophthalmic Panorama-2026 एवं UPSOS Zonal Meet का आयोजन 5 सितंबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं आर.के. नेत्रालय के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.के. ओझा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नेत्र गुरु सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. आर.के. ओझा के नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में लंबे अनुभव, महत्वपूर्ण योगदान तथा नई पीढ़ी के चिकित्सकों के मार्गदर्शन के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने उन्हें बधाई दी।

‘Visual Field Analysis’ पर दिया प्रेजेंटेशन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर.के. ओझा ने ‘Visual Field Analysis’ विषय पर अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने विषय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और चिकित्सकीय उपयोगिता की जानकारी साझा की। उपस्थित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने उनके प्रेजेंटेशन को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में नेत्र विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श हुआ और चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों से संबंधित जानकारी साझा की गई।

RAJCON-2026 में डॉ. शशांक कुमार, डॉ. एन.के. सिंह, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सोम, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. वीणा मल्ल और डॉ. वाई. सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।