SMS कॉलेज में डॉ. आर.के. ओझा ने युवाओं से किया संवाद, 14 छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन
वाराणसी। आरके नेत्रालय के जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. ओझा ने 20 अगस्त 2026 को वाराणसी के खुशीरपुरा स्थित SMS कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनके भविष्य को लेकर विचारों को समझते हुए अपने अनुभव साझा किए और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में SMS वाराणसी के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी डॉ. एम.पी. सिंह, डायरेक्टर प्रो. पी.एन. झा, रजिस्ट्रार संजय गुप्ता तथा डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संवाद के दौरान डॉ. आर.के. ओझा ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारित युवा ही सशक्त एवं मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।
14 छात्रों का इंटर्नशिप के लिए कैंपस चयन
युवा संवाद के साथ ही बनारस ग्लोबल टाइम्स डिजिटल मीडिया चैनल की ओर से SMS कॉलेज में कैंपस सिलेक्शन का आयोजन भी किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद 14 छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन किया गया।
बनारस ग्लोबल टाइम्स डिजिटल मीडिया चैनल सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के साथ-साथ युवाओं को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य कर रहा है।
कैंपस चयन के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव हासिल करने, मीडिया की कार्यप्रणाली समझने और यथार्थ धरातल पर काम करने का अवसर मिलेगा। इस पहल से युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ भविष्य में बेहतर करियर के लिए आवश्यक अनुभव भी प्राप्त होगा।