डॉ आर.के. ओझा के पिता स्व. लल्लन ओझा को नम आंखों से श्रद्धांजलि, तेरहवीं में उमड़े शहर के गणमान्य
वाराणसी। शहर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. ओझा के पिता स्वर्गीय लल्लन ओझा की तेरहवीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और सादगी के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
तेरहवीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री Dayashankar Mishra Dayalu, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी सुजीत सिंह , महापौर अशोक तिवारी, सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय लल्लन ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय लल्लन ओझा के सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में समाज के प्रति हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई और उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
गौरतलब है कि स्वर्गीय लल्लन ओझा का 28 मार्च को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे मूल रूप से बिहार के भोजपुर जनपद के सलेमपुर गांव के निवासी थे और वाराणसी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके बड़े पुत्र डॉ. आर.के. ओझा शहर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक हैं, जबकि दूसरे पुत्र डॉ. आलोक ओझा जाने-माने न्यूरो सर्जन हैं।
तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि स्वर्गीय लल्लन ओझा का समाज में विशेष सम्मान था और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।