भाजपा सम्मेलन में राष्ट्रवाद पर जोर, नव नियुक्त प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारियों का सम्मान
Varanasi : भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नव नियुक्त प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ।
राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित था डॉ. मुखर्जी का जीवन: प्रदीप अग्रहरि
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने स्वागत भाषण में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था के विरोध में उनका संघर्ष और "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उनका संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार किया गया।
राष्ट्रवाद और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे डॉ. मुखर्जी: दिलीप पटेल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बचपन से ही मेधावी और राष्ट्रवादी विचारों के धनी थे। उन्होंने महिला शिक्षा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा दी। विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में शामिल होने से बचाने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
सम्मेलन के बाद नव नियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जगदीश त्रिपाठी ने दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, शिव शरण पाठक, शिवांग दुबे, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, प्रीति सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, गीता शास्त्री, मनोज सोनकर, अनुराग शर्मा, पुन्नूलाल बिंद, मधुकर चित्रांश, शोभनाथ मौर्य, अखिलेंद्र सिंह 'सनी', प्रमील पाण्डेय, रणंजय सिंह,हीरा यादव,अवधेश राय,रजत जायसवाल, पवन अग्रवाल, राकेश जायसवाल, अविनाश पाण्डेय, बबलू सेठ, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, जितेंद्र पटेल, राहुल मिश्रा एवं राजीव सिंह 'डब्बू' सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।