{"vars":{"id": "130921:5012"}}

सड़क सुरक्षा को लेकर वरुणा जोन में ताबड़तोड़ निरीक्षण, अवैध कट बंद किए गए

 

Varanasi : प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से "Zero Fatality District (ZFD)" कार्यक्रम के तहत वरुणा जोन के थाना चौबेपुर और चोलापुर क्षेत्र में हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने किया, जिनके निकट पर्यवेक्षण में ACP (U/T) मानसी दाहिया और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदुष सक्सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण में भाग लिया।

17 मार्च, 2026 – संदहा से कैथी टोल प्लाजा तक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

- संदहा फ्लाईओवर पर साइन बोर्ड स्थापित किए जाएं।

- फ्लाईओवर के नीचे गोल चक्कर पर संकेतक लगाकर वाहनों को पूर्व सूचना दी जाए।

- संदहा से कैथी तक 21 अवैध कट बंद कराए जाएं।

- स्वर्वेद मंदिर से संदहा तक 2 किमी में फुटओवर ब्रिज (FOB) निर्माण कराया जाए।

- सभी लिंक रोड्स पर स्पीड ब्रेकर और हाइवे पर W-Barrier लगाकर अवैध क्रॉसिंग रोकी जाए।

- कैथी से पहले ढकवा कट को बंद कराया जाए।

- 18 मार्च, 2026 – लालपुर से दानगंज तक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्रमुख निर्देश:

- लालपुर चौराहे से रिंग रोड के सभी मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।

- आजमगढ़ हाईवे पर Cat Eye Breaker / Rumble Strips स्थापित किए जाएं।

- हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज और आसपास के लिंक रोड्स पर Cat Eye व Acrylic Reflector लगाए जाएं।

- अवैध U-टर्न और कट को बंद कराया जाए।

- घनश्याम पीजी कॉलेज, कपिसा गांव और दानगंज मार्ग पर रोड सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर, Cat Eye और Acrylic Reflector लगाए जाएं।

- चौराहे से 100 मीटर पहले दोनों तरफ स्पीड डिटेक्टर कैमरा स्थापित कर नियमों का पालन कराया जाए।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।