{"vars":{"id": "130921:5012"}}

लहसुन 200 रुपये किलो, धनिया-अदरक 120... वाराणसी में सब्जियों के दाम स्थिर, बारिश बढ़ी तो बिगड़ेगा बजट

 

Varanasi : बारिश के मौसम में सब्जियों की कीमतों पर फिलहाल मामूली असर देखने को मिल रहा है। वाराणसी के बाजारों में अधिकांश सब्जियों के भाव स्थिर हैं, हालांकि कारोबारियों ने आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने पर कीमतों में तेजी की आशंका जताई है।

कारोबारियों के मुताबिक बाहर से आने वाली सब्जियां पहले से महंगी हैं, जबकि स्थानीय क्षेत्रों से हो रही सब्जियों की आवक ने बाजार में कीमतों को फिलहाल नियंत्रित कर रखा है। यदि स्थानीय इलाकों में भी लगातार बारिश हुई और खेतों से आवक प्रभावित हुई तो सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।

वाराणसी में सोमवार के फुटकर भाव

सब्जी कीमत
लहसुन ₹200/kg
प्याज ₹40/kg
सफेद आलू ₹15/kg
लाल आलू ₹20/kg
खीरा, टमाटर, नेनुआ, लौकी, मुरई, पत्तागोभी, कोहड़ा, गाजर, चुकंदर ₹40/kg
फूलगोभी ₹40/पीस
नींबू ₹5/पीस
चौराई व पालक ₹10/पीस
देसी परवल ₹80/kg
बाहरी परवल ₹60/kg
भुट्टा ₹25/kg
खेक्शा ₹80/kg
करौंदा ₹80/kg
धनिया व अदरक ₹120/kg
करेला ₹60/kg
भिंडी ₹30/kg
बोड़ा ₹80/kg

कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल स्थानीय सब्जियों की पर्याप्त उपलब्धता के कारण बाजार में ज्यादा तेजी नहीं आई है। लेकिन लगातार बारिश से खेतों में फसल प्रभावित हुई या दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति बाधित हुई तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं।

खासकर लहसुन ₹200 किलो और देसी परवल ₹80 किलो के भाव पर बिक रहा है, जबकि धनिया और अदरक की कीमत ₹120 किलो तक पहुंची हुई है।