{"vars":{"id": "130921:5012"}}

BHU में माहेश्वरी समाज का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता के साथ नई कार्यकारिणी घोषित

 

Varanasi : माहेश्वरी समाज की ओर से देर रात टी.पी.एन. सोमाणी की स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा परामर्श और सामाजिक अध्ययन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में पद्मश्री डॉ. कमलाधर त्रिपाठी ने डॉ. सोमानी के जीवन और समाज सेवा पर प्रकाश डाला। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं और उनके बचाव के उपायों पर जानकारी दी। डॉ. अजय पाण्डेय ने हाई ब्लड प्रेशर और उससे जुड़ी सावधानियों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

डॉ. सोमानी की पौत्री श्रुति सोमानी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, सचिव सुदेश कचौलिया, कैलाश राठी, प्रफुल्ल सोमानी, अनुराग सोमानी, मनीष माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

भारत विकास परिषद सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषित

इस अवसर पर भारत विकास परिषद सत्र 2026-27 के लीडर मंडल की भी घोषणा की गई।

- अध्यक्ष: सौरभ जैन

- निवर्तमान अध्यक्ष: मनीष अग्रवाल

- महिला संयोजिका: संगीता रस्तोगी

- उपाध्यक्ष: गौरव गुप्ता, गोविंद किशनानी, हिमांशु पसरीचा

- सचिव: डॉ. अमित कुमार सिंह

- सह सचिव: शरद सहगल

- कोषाध्यक्ष: जीवन खन्ना

- संगठन मंत्री: राकेश डोड़ी

इसके अलावा कार्यकारिणी और महिला शक्ति समिति के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में डॉ. धर्म द्विवेदी, डॉ. कमलाधर त्रिपाठी, अनुराग माहेश्वरी, डॉ. अजय पाण्डेय, डॉ. सुरेन्द्र सिंह समेत कई चिकित्सक और समाजसेवी मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश ली राम माहेश्वरी द्वारा किया गया।