प्रयागराज में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम
वाराणसी। प्रयागराज के सिविल लाइंस में बुधवार को आयोजित भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में वाराणसी महानगर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
वाराणसी से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और पार्टी के समर्थन में लगाए गए नारों से पूरा सिविल लाइंस क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अनुशासित उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने का संदेश दिया। वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम में खास उत्साह भर दिया।
इस पदयात्रा में महानगर महामंत्री अजय गुप्ता, अमित खरे, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हीरा यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, राकेश जायसवाल, मधुप सिंह, शिव शंकर यादव, सत्यनारायण सिंह पटेल, अंकिता तिवारी, विनय सिंह, रोहित जायसवाल, गोपाल जायसवाल, बबलू अग्रहरी, योगेश वर्मा, दीपक राय, श्याम शर्मा, अशोक सेठ, अर्जुन शर्मा, रिंकू भारती, ओम तिवारी, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव और अवनीश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।