काशी तमिल संगमम 3.0: बनारस पहुंचने पर तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत
Feb 20, 2025, 14:55 IST
वाराणसी। काशी तमिल संगमम 3.0 के तहत तमिलनाडु से आए स्वयं सहायता समूहों, मुद्रा ऋण लाभार्थियों और प्रचारकों का बनारस रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। तिलक लगाकर, फूलों की माला पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच अतिथियों पर पुष्प वर्षा की गई।
स्वागत समारोह की अगुवाई जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने की। इस दौरान तमिल और काशी की साझा सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का संदेश दिया गया।