{"vars":{"id": "130921:5012"}}

काशी विद्यापीठ: आचार्य बने प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह, पत्रकारिता विभाग में हुआ अभिनंदन, कुलपति का जताया आभार

 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह के आचार्य पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विभाग में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. सिंह ने अपनी पदोन्नति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग और विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

विभाग के अध्यापकों ने कहा कि प्रो. सिंह की यह उपलब्धि पूरे विभाग के लिए गौरव की बात है। अपनी लगन, अनुशासन और शोध के प्रति निष्ठा के बल पर वे सर्वोच्च अकादमिक पद तक पहुँचे हैं, उनकी यह यात्रा प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में डॉ. नागेन्द्र पाठक ने स्वागत किया, संचालन डॉ. प्रभा शंकर मिश्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोहर लाल ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. शिवजी सिंह, डॉ. गिरीश दुबे, डॉ. मुकेश कुमार शुक्ल, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. सरिता सिंह, विजय सिंह, डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय, खुश्बू सिंह, डॉ. पूजा सिंह, पवन कश्यप, दिनेश दुबे, धनंजय सिंह सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।