काशी विद्यापीठ में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है।
समर्थ पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं डिप्लोमा (लेटरल एंट्री) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। साथ ही वाराणसी एवं चंदौली स्थित सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के लिए भी यही नई अंतिम तिथि लागू होगी।
छात्रों को मिली राहत
तिथि विस्तार से उन छात्रों को राहत मिली है जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।