{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Kashi Vidyapith : बी.एससी रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू

 

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (Kashi Vidyapith) के रसायन विज्ञान विभाग में बी.एससी (B.Sc.) पाठ्यक्रम के विभिन्न सेमेस्टरों की प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा आगामी 2 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

MGKVP

वहीं, षष्ठ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 3 जुलाई को पूर्वाह्न 9:30 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त, द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से 4 बजे तक निर्धारित की गई है।

Kashi Vidyapith

छात्रों से अनुरोध है कि वे परीक्षा के निर्धारित समय से पहले उपस्थित हों और अपने साथ आवश्यक उपकरण व दस्तावेज लेकर आएं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को समयबद्ध, अनुशासित एवं निर्धारित ड्रेस कोड में परीक्षा में भाग लेने की सलाह दी है।