{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Kashi Vidyapith : मनोविज्ञान विभाग में सेमेस्टर परीक्षाएं 9 जून से शुरू

 

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ(Kashi Vidyapith) के मनोविज्ञान विभाग में एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 जून से, पी.जी. डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, काउंसलिंग एंड गाइडेंस की परीक्षाएं 10 जून से और एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 जून से शुरू होंगी।

विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि सभी परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी (Time Table) विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।