काशी विद्यापीठ में हैंडबॉल टीम का चयन 22 जनवरी को – ट्रायल दोपहर 12 बजे
Varanasi : क्रीड़ा परिषद, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विश्वविद्यालय परिसर की हैंडबॉल (महिला/पुरुष) टीम का चयन 22 जनवरी को किया जाएगा।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से पं. जवाहर लाल नेहरू क्रीड़ांगन में आयोजित होगी। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ एनटीपीसी, गंगापुर परिसर और भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संस्थागत छात्र अन्तर्महाविद्यालयीय प्रतियोगिता 2025-26 के लिए इच्छुक खिलाड़ी चयन में भाग ले सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को इलिजिबिलिटी प्रोफार्मा, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक पत्र व प्रमाण पत्र, फीस रसीद, आधार कार्ड, कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
चयन में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्रीड़ा परिषद में कु. बीना, प्रभारी-हैंडबॉल से संपर्क कर सकते हैं।