काशी विश्वनाथ दल की पहल: मणिकर्णिका घाट पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल व भोजन, सैकड़ों ने ली सदस्यता
वाराणसी। काशी विश्वनाथ दल प्रधान केंद्र काशी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को काशी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट स्थित चक्र पुष्करिणी कुंड पर तृतीय चरण के सदस्यता अभियान के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्णु देव स्थान से गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को कंबल तथा खाने की सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव की अगुवाई में संपन्न हुआ। सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले जंत्रलेश्वर यादव के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों में अनुराग द्विवेदी, विशाल पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, सुनील सिंह यादव, आशीष तिवारी, निधि देव अग्रवाल, विमल त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, शरद शुक्ला, संतोष यादव, अशोक यादव, आसुतोष तिवारी, सौरभ उपाध्याय, विशाल कपूर, अवशेष पांडेय, ध्रुव यादव, दिलीप सिंह, अजय तिवारी, अभिषेक शर्मा, अमरनाथ शिल्पकार, सुनील यादव और पीयूष शाह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी के हाथों सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल और खाद्य पदार्थ वितरित किए गए।
इसके साथ ही तृतीय चरण के सदस्यता अभियान में भी सैकड़ों लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। काशी विश्वनाथ दल की यह पहल समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करती है, जिससे ठंड के मौसम में गरीबों को राहत मिली।