{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर बने किरण एस, मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की कमान
 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त की तैनाती में बदलाव किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का स्थानांतरण प्रयागराज कर दिया गया है। वहीं, लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल अब प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे। वहीं, वर्ष 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई तैनाती के बाद वाराणसी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी किरण एस के कंधों पर होगी।