{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी: बस स्टैंड से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद

वाराणसी के लंका थाना पुलिस ने मुरारी चौक बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रहे अभियान में यह सफलता मिली। अभियुक्त के खिलाफ NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

वाराणसी: अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लंका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुरारी चौक बस स्टैंड के पास से गांजा बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी कोनिया कज्जाकपुरा, थाना आदमपुर, वाराणसी (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लंका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुरारी चौक बस स्टैंड के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह (चौकी प्रभारी नगवा), उपनिरीक्षक स्वप्निल सिंह, कांस्टेबल अमित शुक्ला, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल कुन्नु यादव शामिल रहे।