{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी कचहरी का डाकघर अधिवक्ताओं ने कराया बंद, कंप्यूटर और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग
 

 

वाराणसी। कचहरी परिसर स्थित डाकघर में कंप्यूटरों के ठीक से काम नहीं करने और साफ-सफाई की कमी को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। व्यवस्थाओं से नाराज अधिवक्ताओं ने मौके पर ही डाकघर बंद करा दिया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि कचहरी जैसे महत्वपूर्ण परिसर में डाकघर की बुनियादी व्यवस्थाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सभी कंप्यूटर दुरुस्त कराने और परिसर में नियमित सफाई की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक इन दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे डाकघर का संचालन नहीं होने देंगे।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे डाक अधीक्षक के वहां बने रहने का भी विरोध करेंगे।