बस हादसे में मृत अनुज के परिजनों से मिले मंत्री रविंद्र जायसवाल, दिया हर संभव मदद का भरोसा
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार-सुद्धीपुर बाईपास के पास हुए बस हादसे में मृत अनुज कुमार पटेल के परिजनों से शनिवार को प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मुलाकात की। मंत्री अनुज के घर पहुंचे और उनके पिता अमरनाथ पटेल समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीएम वित्त डॉ. सदानंद गुप्ता को प्रकरण में जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परिवार को निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री ने गिलट बाजार से तरना पुल तक सड़क सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर घनी आबादी है और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को गिलट बाजार से तरना पुल तक जरूरी स्थानों पर तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी उपाय भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है।
इस दौरान एडीएम वित्त डॉ. सदानंद गुप्ता, तहसीलदार सदर आशीष सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन कुमार मौर्य, रोहित मौर्या, सदानंद पटेल, कुसुम पटेल, राम वचन पटेल, संदीप पटेल, भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह, दिलीप पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।