{"vars":{"id": "130921:5012"}}

कुश्ती में चमका महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ! खेलो इंडिया गेम्स 2025 में वंशीधर यादव ने जीता रजत पदक

Varanasi : काशी विद्यापीठ के खिलाड़ी वंशीधर यादव ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में कुश्ती फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उनके प्रदर्शन से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। टीम मैनेजर कु. बीना और पूरी कंटिंजेंट की जिम्मेदारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खिलाड़ी वंशीधर यादव ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती फ्रीस्टाइल (पुरुष) के 86 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

कुश्ती फ्री स्टाइल (पुरुष) टीम में वंशीधर यादव का नेतृत्व टीम मैनेजर कु. बीना कर रही थीं, जबकि विश्वविद्यालय की पूरी कांटिजेंट टीम की जिम्मेदारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह के पास थी।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने वंशीधर और उनकी टीम को बधाई दी। इसके अलावा क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ. राधेश्याम राय, बीना, राम लाल, ओंकार नाथ, अरविंद कुमार और संतोष कुमार ने भी वंशीधर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कुश्ती स्पर्धा में वंशीधर के इस शानदार प्रदर्शन ने काशी विद्यापीठ का मान बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।