NEET विवाद पर आज विद्यापीठ में बड़ा प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
Jul 22, 2026, 11:36 IST
वाराणसी I वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार NEET पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने छात्रों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की है।