विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, वाराणसी के 45 निरीक्षकों का तबादला
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 45 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
निर्वाचन संबंधी स्थानांतरण नीति के तहत यह कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। इसके अंतर्गत ऐसे पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने एक जनपद में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है या 31 मई 2027 तक यह अवधि पूरी कर लेंगे।
प्रयागराज कमिश्नरेट में इन निरीक्षकों को मिली तैनाती
मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार यादव, कृष्ण प्रताप यादव, सुनील कुमार सिंघल, सधुवन राम, अजीत कुमार वर्मा, अरविंद कुमार सरोज, दुर्गा सिंह, संजय कुमार मिश्रा, ज्ञानेश त्रिपाठी, नंद किशोर मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, राजकिशोर पांडेय, जितेंद्र कुमार यादव और शिवधारी को प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है।
शिवाकांत मिश्र समेत 11 निरीक्षक लखनऊ स्थानांतरित
शिवाकांत मिश्र, प्रमोद कुमार पांडेय, उदयवीर सिंह, अजय राज वर्मा, राकेश पाल, राजकुमार, जितेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, प्रदीप कुमार मौर्य, राजू कुमार और गोपाल कन्हैया को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है। वहीं, अतुल सिंह को लखनऊ जोन भेजा गया है।
गोरखपुर जोन में पांच निरीक्षकों का तबादला
राजबहादुर मौर्य, विमल कुमार मिश्र, राजू सिंह, विवेक कुमार और कृष्ण चन्द्र मिश्र को गोरखपुर जोन में स्थानांतरित किया गया है।
कानपुर कमिश्नरेट भेजे गए आठ निरीक्षक
उमेशचंद विश्वकर्मा, दयाराम, शाजेब, राकेश कुमार गौतम, वीरेंद्र कुमार सोनकर, सुमित्रा देवी, योगेंद्र प्रसाद और संजय द्विवेदी को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती मिली है।
इसके अलावा मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी को आगरा कमिश्नरेट, जबकि दयाशंकर सिंह और विमल प्रकाश को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में स्थानांतरित किया गया है।