{"vars":{"id": "130921:5012"}}

पति-परिवार को छोड़ प्रेमी की तलाश में गुरुग्राम से चोलापुर पहुंची शादीशुदा महिला, प्रेमी के घर रहने की जिद
 

 

वाराणसी। प्रेम प्रसंग का एक मामला वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में सामने आया है। गुरुग्राम की रहने वाली एक शादीशुदा महिला बुधवार को अपने परिवार को छोड़कर कथित प्रेमी के गांव पहुंच गई। महिला ने युवक के घर पहुंचकर उसके साथ रहने की इच्छा जताई। अचानक महिला के पहुंचने से युवक के परिजन हैरान रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद चोलापुर पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके बताए पते के आधार पर हरियाणा में उसके परिजनों से संपर्क किया।

मुंबई में नौकरी करता है युवक

पुलिस के अनुसार, चोलापुर क्षेत्र का रहने वाला युवक मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसी दौरान उसकी महिला से बातचीत शुरू हुई। समय के साथ दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और कथित तौर पर प्रेम संबंध हो गए। इसी बीच युवक मुंबई से अपने गांव लौट आया। युवक के गांव लौटने की जानकारी मिलने के बाद महिला उसकी तलाश करते हुए चोलापुर पहुंच गई।

प्रेमी के घर पहुंचकर साथ रहने की जताई इच्छा

महिला के गांव पहुंचने के बाद उसने युवक के घर जाकर उसके साथ रहने की इच्छा जताई। बताया गया कि महिला अपने परिजनों से संपर्क कर पुलिस ने जुटाई जानकारी
चोलापुर पुलिस के मुताबिक, महिला के बताए पते के आधार पर हरियाणा में उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाने और उसे वापस भेजने की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, महिला के युवक के साथ रहने की इच्छा जताने के बाद उसके परिजनों और युवक के परिवार से संपर्क किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों से बातचीत और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।कर युवक के साथ रहना चाहती है। उसके अचानक गांव पहुंचने और युवक के घर पर रहने की जिद करने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई।

युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत कर उसके वाराणसी आने का कारण तथा युवक से उसके संबंधों के बारे में जानकारी ली।

हरियाणा में परिजनों से पुलिस ने किया संपर्क

चोलापुर पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए पते के आधार पर गुरुग्राम में उसके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और उन्हें वाराणसी बुलाने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, महिला के परिजनों और युवक के परिवार से बातचीत की जा रही है। महिला की स्थिति और उसके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।